शरीर में मोटापा किस वजह से आता है?

क्या आप भी अपने बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या से परेशान हैं| वजन बढ़ना और मोटापा, शरीर में होने वाली ऐसी परेशानी है जिससे अधिकतर लोग कई बार शर्मिंदा होते हैं| यह सिर्फ आपको शर्मिंदगी ही नहीं देता बल्कि मोटापा आपको कई सारी बीमरियां भी लेकर आता है| अगर मोटापे को समझा जाये तो यह अक्सर तब होता है जब आपके शरीर में फैट की मात्रा अधिक बढ़ जाती है| जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है और आप मोटापे के शिकार होते हैं|

body-fat-types

 

मोटापा सामान्य 6 प्रकार का होता है

डायबेसिटी

यह मोटापा डायबिटीज और ओबेसिटी दोनों से मिलकर बनता है| डायबिटीज और ओबेसिटी यह दोनों रोग आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं| जिनका वजन अधिक होता है उन्हें डायबिटीज होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है| मोटापे के कई मरीज़ ऐसे होते हैं जिन्हें यह नहीं पता होता कि उन्हें टाइप 2 डायबिटीज ( Diabetes Type 2 ) है|

ग्लैंडूर मोटापा

Glands की distortion से होने वाले मोटापे को ग्लैंडूर ओबेसिटी कहते हैं| यह मोटापा अक्सर बचपन में हो जाता है| इस समस्या में शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है| ऐसा मोटापा आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है. जैसे: पेट, जांघ, हाथ, कमर लेकिन समय के साथ साथ यह मोटापा भी पूरे शरीर में दिखने लगता है|

फ्रॉलिच मोटापा

अगर किसी को बचपन में हार्मोन से जुड़ी बीमारी, जैसे हाइपोथैलमस ग्रंथि में खराबी या ट्यूमर हो तो इनके कारण यह मोटापा देखने को मिलता है| इसमें मोटापा सीना, पेट और कमर वाले हिस्से में बढ़ता है| और जब आपके शरीर की यह बीमारियाँ कम होती हैं तो इससे मोटापा भी कम होने लगता है|

कुशिंग सिंड्रोम

ऐसा मोटापा मुख्य रूप से एड्रिनल ग्रंथि में सूजन आने के कारण होता है। कई बार इसमें गांठें भी बन जाती हैं। इसमें स्टेरॉइड हार्मोन अधिक मात्रा में निकलने से यह मोटापा होता है। इस तरह के मोटापे का पता बहुत दिनों तक नहीं चलता है।

मोरबिड ओबेसिटी

मोरबिड ओबेसिटी वह स्थिति है जब बॉडी मास इंडेक्स 40 से अधिक हो जाती है| यह स्थिति काफी गंभीर और यह ऐसा मोटापा होता है जो शरीर में कई सारे रोगों को आमंत्रित करता है और अगर इस मोटापे को कंट्रोल न किया गया तो यह जानलेवा भी हो सकता है|

हाइपोथैलमिक

यह ऐसा मोटापा होता है जिसमें व्यक्ति को सोकर उठते ही भूख लगने लगती है| और खाना न मिलने पर बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है| तो यह भी एक प्रकार का मोटापा है|

overweight-disease

 

मोटापा होने से शरीर में कौन कौन सी बीमारियाँ हो सकती हैं

हाइपोथायरायडिज्म

जब शरीर में थॉयरॉक्सिन हार्मोन की कमी होने लगती है तो हाइपोथायरायडिज्म होता है| जो आपके शरीर में मोटापा बढ़ने की वजह से होता है| इससे शरीर में सूजन की परेशानी होने लगती है साथ ही शरीर में थकान, कमजोरी, सांस फूलने जैसी परेशानी हो जाती है|

अनिद्रा रोग

नींद न आना भी आपके मोटापे की वजह से होता है| ऐसा स्लीप साइकल सही ना होने के कारण होता है| इसके कारण आपके शरीर में ऐसे हानिकारक हार्मोंस एक्टिव हो जाते हैं जो आपकी नींद को कम करते हैं साथ ही आपके मूड को भी खराब कर देते हैं| जब आप सोते नहीं तो इससे आपके शरीर में कमजोरी आ जाती है और शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है| शरीर की ऐसी स्थिति में व्यक्ति काफी ज्यादा कार्बोहाइड्रेड का सेवन करता है और यह मोटापा बढ़ने की कारण होता है|

पीसीओडी

जिन महिलाओं को पीसीओडी ( PCOD Disease ) की समस्या है, उनमें वजन बढ़ने की समस्या हेाती है| अनियमित मासिक धर्म, पेट दर्द, ब्रेस्ट साइज में बदलाव, शरीर पर अत्यधिक बाल का होना| पीसीओडी में महिलाओं के शरीर में इंसुलिन बनने में भी परेशानी होती है| और मोटापा बढ़ने की वजह से महिलाओं में यह समस्या अक्सर देखी गई है|

कुशिंग सिंड्रोम

कुशिंग सिंड्रोम एक हार्मोनल बीमारी है, जिसमें शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है| इसमें चेहरा, ऊपरी पीठ, गर्दन और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है| यह रोग मोटापे का कारण होता है| इसके साथ ही आपको अस्थमा, गठिया ( Arthritis ) और लुपस जैसी गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है|

किडनी कैंसर

मोटापा आपको किडनी कैंसर का शिकार भी बना सकता है| बढ़ता वजन आपकी किडनी के काम पर प्रभाव डालता है जिससे आपकी किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती| इससे किडनी में डैमेज सेल्स बढ़ने लगते हैं और यह किडनी में कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है| इनके अलावा मोटापा होने से ओवेरियन कैंसर, स्ट्रेस और एंग्जाइटी और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है|

weight-gain-reasons


 

चलिए जानते हैं मोटापा बढ़ने के कारण

पाचन तंत्र कमजोर होना

जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है वो भी अक्सर मोटापे का शिकार होते हैं| क्योंकि जब आपका लिया आहार ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता तो यह शरीर में फैट जमा कर देता है और यह आपके शरीर में मोटापे का एक कारण बनता है|

अधिक स्पाइसी आहार लेना

जब भी आप ऐसा आहार लेते हैं जो समय पर डाइजेस्ट नहीं होता तो ऐसा आहार आपके शरीर में फैट बढ़ा देता है| जो आपको मोटापे का शिकार बना देता है| इसके साथ ही अगर आप पानी का सेवन कम करते हैं तो यह भी मोटापे का एक बड़ा रीज़न होता है|

बढ़ती उम्र

बढ़ती उम्र के साथ साथ शरीर के होरमोंस बदल जाते हैं, जिससे शरीर में फैट जमा होने लगता है और मोटापा बढ़ जाता है| क्योंकि जैसे उम्र बढ़ती वैसे ही शरीर में कई सारे बदलाव होने लगते हैं| और यही कारण है कि आपका शरीर आपके शरीर में होने वाले बदलावों को झेल नहीं पाता और यह मोटापे का कारण बनता है|

असमय भोजन करना

जो लोग समय पर खाना नहीं खाते अक्सर उन्हें मोटापे का शिकार होना पड़ता है| समय पर खाना ना खाने से शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व नही मिलते, इससे मोटापा बढ़ने लगता है|

तनाव

बढ़ता तनाव भी आपके शरीर में मोटापे का कारण बनता है| ज्यादा तनाव या टेंशन होने से नींद न आने की परेशानी हो जाती है जो आपके मोटापे का कारण होता है|

डायबिटीज

बढ़ता ब्लड शुगर भी आपके मोटापे की एक बड़ी वजह होता है| क्योंकि जिन्हें डायबिटीज की समस्या होती है उनके शरीर में ब्लड शुगर अधिक होता है| और जब ब्लड में शुगर का स्तर अधिक बढ़ जाता है तो यूरिन से भी शुगर शरीर से बाहर निकल जाता है इसके साथ ही शरीर से जरुरी पोषक तत्व भी शरीर के बाहर हो जाते हैं| इससे शरीर फूलने जैसी दिक्कत होती है| जिससे मोटापा भी बढ़ जाता है|

home-remedies-for-weight-loss

 

आइये जानते हैं मोटापा कम करने के कुछ घरेलू उपाय

नींबू

मोटापे को दूर करने के लिए प्राकर्तिक रूप से नींबू काफी फायदेमंद माना जाता है| नींबू में कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है जो आपके शरीर में फैट जमा नहीं होने देती|

दालचीनी

दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको मोटापे को दूर करने में मदद करता है| दालचीनी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म सुधारने में सहायक होते हैं| दालचीनी का पानी पीने से आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होते और आप मोटापे से दूर रहते हैं|

सेब का सिरका

पेट को लंबे समय तक भरा रखने में ऐप्पल साइडर विनेगर मददगार माना जाता है| साथ ही इसका सेवन आपके शरीर से जमा फैट को भी कम करने में मदद करता है\ इससे आप मोटापे से दूर रहते हैं|

सही मात्रा में पानी का सेवन

अगर आप सही मात्रा में पानी भी पीते हैं तो इससे भी आप मोटापे के खतरे से दूर रहते हैं| क्योंकि पानी का सही मात्रा में सेवन आपके शरीर में जमा फैट को कम करता है साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है| जिससे आप मोटापे से दूर रहते हैं|

diet-chart-for-weight-loss

 

अब जानते हैं मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान

सुबह 6 से 6:30 के बीच आधा कप कॉफ़ी

9:00 से 10:00 के बीच 1 कप दूध के साथ कुछ भारी नाश्ता वो भी पेट भर के

सुबह 11 से 11:30 के बीच कुछ फलों का सेवन भी करना चाहिए

दोपहर 1:00 से 2:00 के बीच 2 रोटी, 1 कटोरी दाल, एक कटोरी रायता और सलाद

शाम 4:00 से 4:30 के बीच जूस या फल

शाम 6 से 7 के बीच सिर्फ सब्जी का सूप, या फिर दाल

शाम को 7 बजे के बाद कुछ न खाये | कोशिश करे की 14 - 15 घंटे की फास्टिंग जरूर करे

बढ़ते वजन को कम करने के लिए सुबह का नाश्ता पेट भर के और कुछ हेवी करना चाहिए| इसके बाद दोपहर के खाने में सुबह के नाश्ते के हिसाब से कम खाना चाहिए| और रात के समय तो बिलकुल न के बराबर आहार लेना चाहिए|

weight-loss-exercise

 

 

मोटापे को कम करने के लिए योग और व्यायाम

मोटापे को दूर करने के लिए आप रोजाना सुबह और शाम को टहलने की आदत डालें| इसके साथ ही आप अपने जीवन में कुछ योग को शामिल करें|

त्रिकोणासन

इस योगासन से आपका वजन कम होता है साथ ही आपके शरीर में जमा फैट धीरे धीरे बर्न होता है| जिससे आप मोटापे के शिकार नहीं होते| इसको करने के लिए सीधे जमीन पर खड़े हो जाएं और अपने पैरों को एक-दूसरे से तीन फीट की दूरी पर रखें| आपका दायां पैर आपके सामने 90 डिग्री पर हो और बायां पैर पीछे 15 डिग्री के कोण पर होना चाहिए| फिर गहरी सांस लेते हुए, अपने दाएं हाथ को दाएं पैर के अंगूठे पर रखें और बाएं हाथ को आसमान की ओर सीधा उठाएं| ध्यान रखें कि बाया हाथ सिर के बिल्कुल ऊपर होना चाहिए| इस दौरान आपके दोनों हाथ एक सीधी रेखा में होने चाहिए|

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन को योद्धा मुद्रा भी कहते हैं| इस आसन में आपकी पोजीशन पहाड़ों पर जाने वाली मुद्रा के जैसी होती है| इसमें अपने पैर को पीछे की ओर खींचते हुए दूसरे पैर को आगे कूदने की पोजीशन में रखा जाता है| फिर हाथों को जोड़कर सिर को ऊपर तक से जाएं| इसके बाद हाथ को छाती के सामने ले जाते हुए खींचे हुए पैरों को सीधा कर लें और दूसरे पैर को अभी भी 90 डिग्री पर रखें और दोनों हाथों को खींचकर बाहर की तरफ फैला लें|

पूर्वोत्तनासन

यह आसन को करने से भी आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं| इसको बिलकुल वैसा करना है जैसे आप पुश-अप मारते हैं लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें आपका मुख आसमान की तरफ होना चाहिए और आपको पुश-अप की तरह झुकना नहीं है बस अपने पूरे वजन के साथ अपने शरीर को खींच कर एक स्थति में रहना है| इससे आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होने लगेगा|

ayurvedic-medicine-for-weight-loss

 

आयुर्वेद में मोटापे को दूर करने के उपाय

आयुर्वेद में आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के कई सारे उपाय बताए गए हैं| इसके लिए आप कुछ आयुर्वेदिक मेडिसिन का सेवन कर सकते हैं| जो न सिर्फ आपके स्वास्थ को ठीक रखते हैं, बल्कि यह आपको मोटापे से होने वाली और परेशानियों से भी बचाते हैं|

जिसके लिए आप आयु-कर्मा से संपर्क कर सकते हैं| आयु-कर्मा आपके मोटापे को दूर करने के लिए आपको कुछ खास आयुर्वेदिक दवाइयां प्रोवाइड करता है|

Ayurvedic Garofit Herbal Tea For Weight Loss & Improve Metabolism

आयु कर्मा की Ayurvedic Garofit Herbal Tea For Weight Loss & Improve Metabolism मेडिसिन जो न सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल करती है बल्कि यह आपके मेटाबोलिज्म में सुधार करती है| आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करती है| जिससे आपका शरीर में जमा गंदगी शरीर से बाहर निकल जाती है| इसके अलावा यह दवा आपके हार्ट को भी ठीक रखती है| यह आपके शरीर की गंदगी को पसीने के माध्यम से भी बाहर करती है| साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को भी सुधारती है|

Garcom Ayurvedic Capsules For Weight Loss & Metabolism Booster

अपने वजन को प्राकर्तिक रूप से कम करने के लिए आप आयु-कर्मा का Garcom Ayurvedic Capsules For Weight Loss & Metabolism Booster भी ले सकते हैं| यह भी दवा पूरी तरह प्राक्रतिक है और इसका आपके शरीर में कोई बुरा प्रभाव नहीं होता| इसको भी आप बढ़ते वजन को प्राक्रतिक रूप से कम करने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं|

Garoslim Ayurvedic Capsules For Weight Loss & Fat Burning

आयु कर्मा की Garoslim Ayurvedic Capsules For Fat Burning मेडिसिन का प्रयोग भी आपके लिए काफी फायदेमंद होता है| यह न सिर्फ आपके वजन को कम करता है बल्कि यह आपके बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है जिससे आप डायबिटीज के शिकार नहीं होते| शरीर को एक्टिव रखता है साथ ही मोटापे को भी दूर करता है|

Med Lekhan Yog Ayurvedic Natural Fat & Weight Loss Capsules

वजन को कम करने से लेकर आपके ब्लड को साफ़ करने के लिए आप Med Lekhan Yog Ayurvedic Herbs For Weight Loss का सेवन कर सकते हैं| आयु कर्मा की इस आयुर्वेदिक मेडिसिन का सेवन आपके बढ़ते वजन को तो कम करता ही है साथ ही आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है, आपके रक्त को साफ करता है, और साथ ही आपके शरीर के बाकी अंग भी अपना काम ठीक से कर पाते हैं|

Medrasayan Vati Ayurvedic Medicine For Piles Treatment

अपने वजन को प्राकर्तिक रूप से कम करने के लिए आयु कर्मा लेकर आया है Medrasayan Vati Ayurvedic Medicine For Piles Treatment, यह न सिर्फ आपके वजन को कम करती साथ ही आपको पाइल्स जैसे गंभीर रोग से दूर करती है|

तो ये हैं कुछ प्राक्रतिक उपाय जिससे आप अपने बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं| इन सभी प्रोडक्ट को आप आयु कर्मा की वेबसाइट से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं|

Comments

Popular posts from this blog

डायबिटीज़: कारण, लक्षण, डाइट प्लान और आयुर्वेदिक उपचार

यौन समस्या के कारण, दवा, घरेलू उपचार एवं आयुर्वेदिक समाधान

किडनी मजबूत करने के उपाय क्या हैं?