Posts

Showing posts with the label Ayurvedic Medicine For Weight loss

शरीर में मोटापा किस वजह से आता है?

Image
क्या आप भी अपने बढ़ते वजन और मोटापे की समस्या से परेशान हैं| वजन बढ़ना और मोटापा, शरीर में होने वाली ऐसी परेशानी है जिससे अधिकतर लोग कई बार शर्मिंदा होते हैं| यह सिर्फ आपको शर्मिंदगी ही नहीं देता बल्कि मोटापा आपको कई सारी बीमरियां भी लेकर आता है| अगर मोटापे को समझा जाये तो यह अक्सर तब होता है जब आपके शरीर में फैट की मात्रा अधिक बढ़ जाती है| जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है और आप मोटापे के शिकार होते हैं|   मोटापा सामान्य 6 प्रकार का होता है डायबेसिटी यह मोटापा डायबिटीज और ओबेसिटी दोनों से मिलकर बनता है| डायबिटीज और ओबेसिटी यह दोनों रोग आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं| जिनका वजन अधिक होता है उन्हें डायबिटीज होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है| मोटापे के कई मरीज़ ऐसे होते हैं जिन्हें यह नहीं पता होता कि उन्हें टाइप 2 डायबिटीज ( Diabetes Type 2 ) है| ग्लैंडूर मोटापा Glands की distortion से होने वाले मोटापे को ग्लैंडूर ओबेसिटी कहते हैं| यह मोटापा अक्सर बचपन में हो जाता है| इस समस्या में शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है| ऐसा मोटापा आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है. जैसे: पेट, जां