किडनी में खराबी कितने प्रकार की होती है?

मानव शरीर में किडनी काफी जरुरी स्थान रखती है| लेकिन आपके शरीर में होने वाली थोड़ी सी भी परेशानी आपको शरीर में कई सारी दिक्कतें दे सकती है| जिसके लिए जरुरी है कि आप अपनी किडनी का खास ध्यान रखें| अगर किडनी में आने वाली खराबी की बात करें तो किडनी में खराबी 2 प्रकार से आती है| जिसमें पहली है एक्यूट किडनी डिसीज और दूसरी है क्रोनिक किडनी डिसीज|

Kidney Infection

 

एक्यूट किडनी डिसीज

अपना काम निरंतर करने वाली किडनी किसी कारण से अचानक काम करना बंद कर दे तो किडनी की ऐसी बीमारी को एक्यूट किडनी डिसीज कहा जाता है| इस स्थिति में मरीज़ को भूख कम लगती है, अक्सर उल्टी का मन होता है, बहुत अधिक हिचकी आती है, यूरिन में कमी हो जाती है, चेहरे, पैर और शरीर में सूजन आ जाती है, साँस लेने में तकलीफ होती है, ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ जाता है, ब्लड में कमी आने लगती है, तेज बुखार और कई बार तो उल्टी में ब्लड होने कि संभावना बन जाती है| किडनी की ऐसी स्थिति को एक्यूट किडनी डिसीज कहलाती है|

kidney-problem

 

क्रोनिक किडनी डिसीज

जब किडनी की बीमारी लंबे समय से चल रही हों जिसके कारण किडनी में कई सारी समस्या आ जाए तो किडनी की ऐसी स्थति क्रोनिक किडनी डिसीज कहलाती है| क्रोनिक किडनी डिसीज को CKD नाम से भी जाना जाता है| किडनी की यह परेशानी किडनी की कार्य क्षमता को धीरे-धीरे कम करती जाती है और यह समस्या लंबे समय तक चले तो किडनी लगभग पूरी तरह काम करना बंद कर देती है| किडनी का काम पूरी तरह बंद हो जाना किडनी बीमारी का आखरी स्टेज कहलाता है, जिसको एंड स्टेज किडनी डिसीज कहते हैं|

क्रोनिक किडनी डिसीज में शरीर में सूजन आ जाती है, भूख कम लगती है, कमजोरी महसूस होती है, अक्सर चक्कर आने लगते हैं, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी रहती है| क्रोनिक किडनी डिसीज दो मुख्य कारणों से होना संभव होता है डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर|

क्रोनिक किडनी डिसीज होने के कारण यूरिन में प्रोटीन की अधिक मात्रा हो सकती है, ब्लड में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ सकती है|

kidney-disease-reason

 

किडनी बीमारी के लक्षण

• भूख में कमी आना

• शरीर में विषाक्त पदार्थों का बढ़ना

• वजन में परिवर्तन

• यूरिन से जुड़ी दिक्कत होने

• टखने और पैरों में सूजन

• आँखों के नीचे सूजन होना

• त्वचा में सूखापन और खुजली होना

• शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना

• बार-बार यूरिन आना

किडनी में खराबी का कारण अक्सर हमारी जीवनशैली में बदलाव होता है| हम जब अपने जीवन में कुछ ऐसी चीज़ों को शामिल कर लेते हैं जिनका कोई महत्व नहीं होता, या फिर ऐसी कुछ चीज़ों को अपने जीवन से दूर कर देते हैं जो हमारे लिए जरुरी होती हैं , तो ऐसी स्थति अक्सर हमारे स्वास्थ को ख़राब कर देती है|

अगर हम किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हमें अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे| जिसमें आपको सुबह जागने से लेकर रात को सोने तक की आदतों में बदलाव करने की जरूरत होगी|

exercise

 

व्यायाम

अगर आप सुबह जल्दी जागने की आदत डालें और कुछ व्यायाम करें तो यह आपके स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है| अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं तो आप को HEAVY EXERCISE नहीं करना चाहिए| बस धीरे-धीरे रोजाना टहलें, जल्दी जल्दी नहीं टहलना है| आप प्रतिदिन ऐसा करते हैं तो आपकी किडनी स्वस्थ रहती है और आप का स्वास्थ भी बेहतर होता है| अगर आप व्यायाम के साथ कुछ योग को भी शामिल कर लें तो यह भी आपकी किडनी के लिए फायदेमंद होता है| किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे योगासन होते हैं, जिनको आप आसानी से कर सकते हैं और अगर आप किडनी की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए आपको doctor की सलाह से ही योग करना होगा|

 

Kidney Diet

आहार

जब हम स्वास्थ को छोड़कर स्वाद की तरफ बढ़ते हैं तो इसका भुक्तान हमारी सेहत को चुकाना पड़ता है| हमारे द्वारा लिया गया आहार जिसको खाने से पहले हम एक बार भी इस बात को नहीं सोचते कि इसका असर हमारे शरीर में कैसा होगा| ऐसा आहार हमारी किडनी के लिए हानिकारक होता है|

जब हम बहुत व्यस्त होते हैं तो अक्सर ऐसा होता है कि हम समय पर पानी नहीं पीते, समय पर खाना नहीं खाते, कभी ऐसा होता है कि कुछ अनावश्यक ही खा लिया, कभी तो इतना अधिक खा लिया की जिसकी कोई लिमिट नहीं, पर क्या इस बारें में हम सोचते हैं कि हम तो जो मर्ज़ी खा लें पर किडनी हमारे इस आहार को डाइजेस्ट कर पाएगी या नहीं|

बहुत मसाले वाला खाना, या जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो ऐसा खाना हमारी किडनी जल्दी डाइजेस्ट नहीं कर पाती और किडनी अपना काम सही ढंग से करने में असमर्थ होती है| किडनी का काम ब्लड की गंदगी को साफ़ करना होता है, जो कि ऐसे आहार से बनता है, जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम जैसे कई अन्य पदार्थ हों|

जब किडनी सही मात्रा में ब्लड साफ नहीं कर पाती तो ब्लड की गंदगी पूरे शरीर में पहुंचने लगती है और इसके साथ ही शरीर का हर अंग धीरे-धीरे प्रभावित होने लगता है| अपने आहार में बदलाव ही किडनी को स्वस्थ रखने का एक बेहतर उपाय है, जो कि आपको स्वयं करना होगा|

 

kidney creatinine level

किडनी में क्रिएटिनिन के स्तर को नियंत्रित रखना

अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको शरीर में बढ़ने वाले क्रिएटिनिन को कम करने की जरूरत है| अगर बात करें ब्लड में क्रिएटिनिन लेवल की तो किडनी ब्लड से क्रिएटिनिन को साफ़ करने का काम करती है जो गंदगी को यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर कर देता है| जब आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ जाता है तो इसका साफ़ मतलब यह ज़ाहिर होता है कि आपकी किडनी सही तरीके से अपना काम नहीं कर रही है| इसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऐसी चीज़ों से बचें जिससे आपके शरीर में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ सकती है| तो इन खास बातों का ध्यान रख कर आप अपनी किडनी को ठीक रख सकते हैं|

Comments

Popular posts from this blog

डायबिटीज़: कारण, लक्षण, डाइट प्लान और आयुर्वेदिक उपचार

यौन समस्या के कारण, दवा, घरेलू उपचार एवं आयुर्वेदिक समाधान

किडनी मजबूत करने के उपाय क्या हैं?